Home क्राइम इंसानियत शर्मसार- 60 वर्षीय अधेड़ ने मासूम को बनाया हवस का शिकार,...

इंसानियत शर्मसार- 60 वर्षीय अधेड़ ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, रोने पर गला दबाकर की हत्या

हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके में बिहार के रहने वाले 60 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। जघन्य अपराध करने वाले इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह चौंकाने वाली वीभत्स घटना हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिले के भानुर में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह रोने लगी तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

लडक़ी का शव बीडीएल भनूर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत कपास के खेतों में पाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने ठंडा पेय पिलाकर लडक़ी को बहलाया-फुसलाया। वह उसे कपास के खेतों में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीडि़ता अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ एक निर्माण स्थल पर रह रही थी। उसके माता-पिता हाल ही में अपनी बेटी को उसके दादा-दादी के पास छोडक़र अपने पैतृक स्थान गए थे। दादा-दादी बच्ची को वहीं पर छोडक़र काम पर चले गए थे।

शाम को लौटने पर उन्होंने उसे गायब पाया। निर्माण स्थल पर एक चौकीदार ने उन्हें बताया कि उसने लडक़ी को प्रवासी मजदूर के साथ देखा था। चौकीदार और अन्य कर्मचारी उस संदिग्ध से भिड़ गए और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और बाद में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 302, अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम यानी पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली 

मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर बचायी जान  यूपी। सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने...

उज्जैन के दंडी आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों के साथ आचार्य और सेवादार ने किया यौन शोषण 

नई दिल्ली। उज्जैन के दंडी आश्रम में पढऩे वाले 19 बच्चों के साथ यौन शोषण किया गया। आश्रम का आचार्य और सेवादार बच्चों के...

मुंहबोले मामा ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ कपड़े देख सहमी मां 

ऊधम सिंह नगर। जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मां के सामने घर के आंगन से तीन वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार, 200 मी दूरी पर मिला शव 

क्षेत्र में लगाए गए दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे  श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन...

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है. फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। हालांकि, आजकल दिनचर्या...

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के...

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

सतीश सिंह कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़े थे, जैसे- आधारभूत संरचना व शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं।  चूंकि निजी क्षेत्र सुधारात्मक पहल...

कांग्रेस-सपा गठबंधन पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा- वे राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विशाल सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया. बाराबंकी में लोकसभा चुनाव...

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो...

अखिलेश यादव ने जनता से की अपील, कहा- वोट करते समय बेरोजगारी व महंगाई को रखना ध्यान 

संविधान  बदलने की साजिश कर रही भाजपा - अखिलेश यादव अमेठी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...