Home राष्ट्रीय पति शारीरिक रूप से निकला कमजोर, जेठ ने माहौल भांपकर की गलत...

पति शारीरिक रूप से निकला कमजोर, जेठ ने माहौल भांपकर की गलत हरकतें, मुकदमा दर्ज

बरेली। एक विवाहिता ने पारिवारिक न्यायालय में एकतरफा तलाक लेकर ससुरालवालों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी तेलंगाना में हुई थी। उसका आरोप है कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। शादी के बाद उसे सच्चाई पता लगी। महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की युवती की शादी वर्ष 2018 में तेलंगाना में हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद पति के साथ एक-दो दिन गुजारा तो उसे पता लगा कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। उसने इस बात पर ससुरालवालों से नाराजगी जताई तो नई बात सुनने को मिली।

ससुरालवालों ने उससे कहा कि उन्हें रुपये की जरूरत थी, इसलिए बात छुपाकर शादी करा दी। महिला के मुताबिक कि जेठ ने माहौल भांपकर उस पर दबाव बनाया कि वह उसके साथ रहने लगे। वह गलत हरकतें करने लगा। महिला ने मुकदमा लिखाने की बात कही तो पति ने कहा कि वह अपना इलाज कराएगा, लेकिन पति ने न इलाज कराया और न डॉक्टर के पास गया। शादी के डेढ़ साल बाद जब उसने ज्यादा जिद की तो पति ने एक डॉक्टर को दिखाया। करीब एक महीने इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ।

महिला ने मायके जाने की जिद की तो जेठ, जेठानी, पति व ससुर ने उसे धमकाकर घर में कैद कर लिया। 24 दिसंबर, 2020 को अपने मायके पहुंच सकी। तब उसने पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा डाला और एकतरफा तलाक ले लिया। एडीजी के निर्देश पर अब इज्जतनगर थाना पुलिस ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

RELATED ARTICLES

बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 

47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा आठ शहरों का तापमान  नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और...

लोकसभा चुनाव 2024 – पांचवें चरण में आज यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी 

रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल लखनऊ। पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायबरेली, लखनऊ, अमेठी...

फिर जेल से बाहर आना चाहता है गुरमीत सिंह, हाई कोर्ट के समक्ष लगाई गुहार 

हरियाणा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह फिर से जेल से बाहर आना चाहते है, इसी उम्मीद से उसने  किसी भी तरह की पैरोल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

भक्तों के दर्शनार्थ के लिए खोले गए पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 

ऊखीमठ। पंच केदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज शुभ लग्न में साढ़े 11 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर...

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज तारीख फिर टली, निर्माताओं ने वजह भी बताई

कंगना रनौत अब चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस बीच एक...

बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 

47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा आठ शहरों का तापमान  नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और...

10 दिन के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन 

सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 2.50 लाख यात्रियों ने किए दर्शन  बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले पर बरती सख्ती  देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने के...

 स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं से भारत आगे बढ़ा है – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सेहरावत को जिताने की अपील की यह चुनाव देश द्रोही शक्तियों को हराने का चुनाव है- मुख्यमंत्री समान...

लोकसभा चुनाव 2024 – पांचवें चरण में आज यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी 

रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल लखनऊ। पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायबरेली, लखनऊ, अमेठी...

भयावह खतरा है लू की तीव्रता

ज्ञानेंद्र रावत बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम में आ रहे बदलाव से आगामी महीनों में तापमान में बढ़ोतरी, हीटवेव और उससे उपजे खतरों...

जानें सनग्लासेस चुनने का सही तरीका, अलग-अलग चेहरे के हिसाब से चुनना चाहिए धूप के चश्मे

सनग्लासेज केवल फैशन के लिए ही नहीं बल्कि जरूरत के भी पहनने की सलाह दी जाती है. अगर फेस शेप के मुताबिक सही धूप...

1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ये रहेगा शुल्क

500 से अधिक प्रजाति के मिलेंगे फूल गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष एक जून को खोल दी जाएगी। नंदा...

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा की तय

प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही जा सकेंगे हेमकुंड साहिब इस वेबसाइट से करे रजिस्ट्रेशन चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष आगामी 25 मई को खुलने जा...