Home खेल टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से...

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम 

नई दिल्ली।  भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया।  टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगान टीम को सुपर ओवर में हरा दिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 54वीं बार मैच खेलने उतरी। उसे 42वीं जीत हासिल हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने 42 मैच जीते थे। धोनी का बात करें उन्होंने 72 मैचों टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली थी। रोहित शर्मा को उनकी बराबरी करने के लिए अफगान टीम के खिलाफ सभी मैच जीतने थे और ऐसा ही हुआ। रोहित अगर टी20 विश्व कप में कप्तानी करते हैं तो धोनी से आगे निकल सकते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला लखनऊ। आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। लखनऊ...

आईपीएल 2024 के 47वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स 

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC)से होनी है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स...

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मेजर प्रणव नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान हुए शहीद

परिजनों में मचा कोहराम  देहरादून। भनियावाला निवासी एक मेजर लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम...

आयुष्मान खुराना और अनीस बज्मी आए साथ, कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार

पिछले काफी समय से फिल्मी गलियारों में यह सुगबुगाहट तेज थी कि निर्देशक अनीस बज्मी और अभिनेता आयुष्मान खुराना एक फिल्म के लिए साथ...

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला लखनऊ। आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। लखनऊ...

मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया टीम को दी बधाई  देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय...

मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं, लेकिन वो मुझे बदलना चाहते हैं – प्रधानमंत्री मोदी

आज दुनिया उस भारत को जानती है, जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है - पीएम मोदी नई दिल्ली। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र...

नए महीने के साथ होने वाले है वित्तीय जगत में कई बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर 

सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव  म्युचुअल फंड निवेशकों और बैंक ग्राहकों से जुड़े बदले जायेंगे कई नियम  नई दिल्ली। कल से मई महीना शुरू...

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई...

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 – इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया ने मारी बाजी, हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14...

चेहरे पर साबुन लगाना स्किन के लिए सही होता है या नहीं? जानें इसका प्रभाव

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। ऐसे में कुछ लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते...

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

जो भी लोग मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं, वे सभी मतदान के लिए गए - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून/लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के...