Home राष्ट्रीय सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी गठजोड़ हुआ एकजुट, इस...

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी गठजोड़ हुआ एकजुट, इस दिन विशाल प्रदर्शन का किया ऐलान 

कार्यक्रम के जरिए बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ होगा शक्ति प्रदर्शन 

31 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में किया जाएगा विशाल प्रदर्शन 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी गठजोड़ इंडिया एकजुट हो गया है। इंडिया ने अब 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विपक्ष इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना चाहेगा।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और लेफ्ट नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपना विरोध जताया। गोपाल राय ने कहा कि 31 मार्च की रैली रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पुलिस व प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। यह रैली रविवार 31 मार्च सुबह 10 बजे बुलाई गई है। गोपाल राय ने कहा कि जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है उसमें आज तक कोई मनी ट्रेल सीबीआई या ईडी नहीं ढूंढ पाई है। राय ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर दिए गए। आज कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार के लिए अपने ही खातों के पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि इतनी पुरानी पार्टी का खाता सीज हो सकता है तो इनको चंदा देने वाले व्यापारियों का खाता भी सीज किया जा सकता है। लोगों की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हम देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में अपने गठबंधन के सभी साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। लवली ने कहा कि चुनाव में सभी को समान अवसर नहीं मिल रहे। चुनाव जीतने के लिए चुने हुए मुख्यमंत्रियों, चाहे वह हेमंत सोरेन हों या अरविंद केजरीवाल, उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने सत्ता पक्ष से प्रश्न करते हुए कहा कि आप किस तरह का लोकतंत्र देश में स्थापित करना चाहते हैं।

लवली ने कहा कि 31 तारीख को होने वाली रैली में गठबंधन के सभी शीर्ष नेता होंगे। यह रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं होगी, बल्कि यह देश में लोकतंत्र को बचाने का एक कदम है। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा सभी सामाजिक संगठनों, आरडब्लूए व सिविल सोसाइटी के लोगों से इस रैली में पहुंचने का अनुरोध किया। वहीं लेफ्ट ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES

सुरक्षाबलों ने वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को किया ढेर

40 घंटे तक चली मुठभेड़  कश्मीर। कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में लगभग 40 घंटे के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो...

पीएम मोदी के शासन में भारत में ब्रिटिश राज जैसे हालात’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश में...

दोनों हाथों से विकलांग तानसेन ने हासिल किया ड्राइविंग लाइसेंस

नई दिल्ली। चेन्नई के 30 वर्षीय तानसेन दोनों हाथों से विकलांग है. तानसेन ने 10 साल की उम्र में एक विद्युत दुर्घटना में अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

बद्रीनाथ धाम के लिए ट्रैफिक प्लान किया तैयार, भारी वाहनों की आवाजाही दिनभर रहेगी प्रतिबंधित 

मालवाहक वाहन माणा बाईपास मार्ग से रात में करेंगे प्रवेश  चमोली। बदरीनाथ धाम में पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया...

जानें कितनी खतरनाक है अस्थमा की बीमारी, इसके अटैक से बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

अस्थमा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इस बीमारी का खतरा बना हुआ है। अस्थमा...

24 घंटे में वनाग्नि के 40 मामले आए सामने, 70 हेक्टेयर क्षेत्र को पहुंचा नुकसान 

प्रदेश में अब तक 1385 हेक्टेयर जंगल को हुआ नुकसान  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वनाग्नि की घटनाओं में कुछ कमी दर्ज...

सुरक्षाबलों ने वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को किया ढेर

40 घंटे तक चली मुठभेड़  कश्मीर। कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में लगभग 40 घंटे के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म हो...

पंचमुखी डोली आज अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड से केदारनाथ धाम को हुई प्रस्थान 

गौरीकुंड (रूद्रप्रयाग) । भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज बृहस्पतिवार 9 मई को प्रात: 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से...

आयुष्मान भारत की यात्रा

ममता सिंह बीते तीस अप्रैल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसे आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है, के छह वर्ष पूरे...

पीएम मोदी के शासन में भारत में ब्रिटिश राज जैसे हालात’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश में...

दोनों हाथों से विकलांग तानसेन ने हासिल किया ड्राइविंग लाइसेंस

नई दिल्ली। चेन्नई के 30 वर्षीय तानसेन दोनों हाथों से विकलांग है. तानसेन ने 10 साल की उम्र में एक विद्युत दुर्घटना में अपने...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे  हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की लड़ाई...

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग, श्रीकांत तिवारी बन फिर धूम मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज 'द फैमिली मैन' सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। वहीं दूसरे सीजन के...