Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 46.49 लाख से...

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु ने किए दर्शन

देहरादून। चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ा है। कोविड महामारी के बाद पिछले साल पूरे यात्रा काल में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में पहली बार 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार यात्रा संपन्न होने से डेढ़ माह पहले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मानसून विदा होने के बाद अक्तूबर में चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

2020 और 2021 में कोविड महामारी से चारधाम यात्रा बाधित रही। संक्रमण कम होने पर कोविड प्रोटोकॉल की बंदिशों के बीच यात्रा संचालन किया। 2020 में 3.23 लाख तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2021 में 5.30 लाख ने दर्शन किए। 2022 में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पूरे यात्रा काल में 46.29 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चारधाम यात्रा में अब तक 46.49 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं।

अभी यात्रा के लिए डेढ़ माह का समय बाकी है। बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी। धाम में पिछले एक वर्ष से मास्टर प्लान का काम चल रहा है। बदरीनाथ बाजार में भी वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से कराई जा रही, जिससे तीर्थयात्री दुश्वारियों का सामना कर बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आपदा में बदरीनाथ एनएच कई जगहों पर खस्ता हालत में है। पागलनाला से मारवाड़ी (27 किमी) तक सड़क बेहद खराब है।

केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद करने की परंपरा है। अभी केदारनाथ यात्रा के लिए 40 दिन शेष रह गए हैं। बाबा केदार के द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे मंदिर समिति को गर्भगृह में दर्शन पर रोक लगानी पड़ रही है। साथ ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक जाम लग रहा है। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे के प्रमुख पड़ावों पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी के ज्ञानसू और भटवाड़ी रोड़ और बड़कोट के सरूखेत, पुरानी तहसील व डायट के गेट के पास एवं रानाचट्टी और फूलचट्टी के बीच में हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
धाम              तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ            15,31,946
बदरीनाथ             14,57, 755
गंगोत्री                 81,6362
यमुनोत्री               6,73,462
हेमकुंड साहिब        1,69,467
RELATED ARTICLES

मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में की सुबह की सैर 

सीएम धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह मुख्यमंत्री ने...

उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक कर सकते है आवेदन 

अपने विद्यालय के माध्यम से करना होगा आवेदन जुलाई-अगस्त में कराई जाएगी परीक्षा  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के...

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देहरादून जनपद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में की सुबह की सैर 

सीएम धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह मुख्यमंत्री ने...

उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक कर सकते है आवेदन 

अपने विद्यालय के माध्यम से करना होगा आवेदन जुलाई-अगस्त में कराई जाएगी परीक्षा  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के...

लोकसभा चुनाव 2024- 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर 1717 प्रत्यशियों के लिए आज मतदाता कर रहे मतदान 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शुरु हुआ मतदान  शाम छह बजे तक होगा मतदान  नई दिल्ली। 19 अप्रैल से लेकर...

मोबाइल के बाहर भी हैं वाट्सएप विश्वविद्यालय

अशोक शर्मा पिछले करीब दस वर्षों से भारत में वाट्सएप यूनिवर्सिटी के तो खूब चर्चे होते आये हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता था...

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देहरादून जनपद...

विजय देवराकोंडा के फैंस को एक और बड़ा तोहफा, हुआ नई पीरियड फिल्म का ऐलान

अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवराकोंडा के 35वां बर्थडे के मौके पर एक्टर की दूसरी फिल्म वीडी 14 का ऐलान हुआ है. मैत्री मूवी मेकर्स...

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना किया शुरु, 80 फीसदी होटल हुए पैक 

शहर में हुए जाम के हालात पैदा पर्यटक पहले ही करा रहे ऑनलाइन बुकिंग  सैलानियों से पर्यटन स्थल हुआ गुलजार, कारोबारियों के खिले चेहरे  नैनीताल। मैदानी क्षेत्रों...

गर्मियों में पी रहे हैं इस तरह के ड्रिंक्स, तो हो जाएं थोड़ा सावधान

गर्मी के दौरान हम खाने से ज्यादा कुछ ठंडा और हेल्दी पीने की इच्छा रखते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बात से अंजान...

भाजपा ने सीएम केजरीवाल को बताया ‘भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’, जारी किया नया पोस्टर

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  अपनी पत्नी सुनीता...

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश 

हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें- सीएम उत्तरकाशी डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर...