Home ब्लॉग प्रियंका राज्यसभा नहीं मिलने से नाराज?

प्रियंका राज्यसभा नहीं मिलने से नाराज?

कांग्रेस के जानकार सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा नाराज हैं। वे राज्यसभा से अपनी पारी की शुरुआत करना चाहती थीं लेकिन उनको मौका नहीं मिला। पिछले कई बरसों से उनक करीबी नेता इसकी मांग कर रहे हैं। इस बार पक्के तौर पर कहा जा रहा था कि वे राज्यसभा में जाएंगी। उन्होंने खुद इसके लिए बहुत भागदौड़ की थी। पिछले दिनों वे शिमला में थीं तो वही से हैदराबाद गई थीं और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिल कर लौटी थीं। कहा जा रहा था कि वे हिमाचल प्रदेश या तेलंगाना से राज्यसभा में जा सकती हैं। जब यह तय हो गया कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा में जाएंगी तब उनकी उम्मीद और बढ़ गई थी कि वे हिमाचल से उच्च सदन में जा सकती हैं। लेकिन उनका नाम नहीं तय हुआ और सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को एक भावुक चिट्ठी  लिखी तो उसमें संकेत दे दिया कि परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि इस बात से प्रियंका नाराज हैं। वे अमेठी में पिछले चुनाव में राहुल गांधी का हस्र देख चुकी हैं। इसलिए उनको पता है कि वे रायबरेली लड़ेंगी तो भाजपा की पूरी मशीनरी उनको हरवाने में जुट जाएगी। इसलिए वे लडऩा नहीं चाहती हैं। इसके अलावा वे बिना किसी प्रभार के महासचिव बना कर रखे जाने से भी नाराज हैं। तभी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 35 दिन से ज्यादा हो जाने के बावजूद वे उसमें शामिल नहीं हुईं। उत्तर प्रदेश में जब राहुल की यात्रा पहुंची तो बताया गया कि प्रियंका बीमार हैं और इसलिए यात्रा में नहीं शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES

बुजुर्गों की सेहत और चुनौतियां, पारिवारिक और सामाजिक उपेक्षा बढ़ रहा संकट

किरन सिंह अगर बुजुर्गों की आबादी का एक बड़ा हिस्सा किन्हीं वजहों से अपना इलाज नहीं करा पाता, तो यह समाज और व्यवस्था की एक...

दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते मामले चिंताजनक

-अमित बैजनाथ गर्ग गैर संचारी रोग यानी कि एनसीडीज के तहत आने वाले कैंसर को लेकर लैंसेट कमीशन की ओर से हालिया जारी नई रिपोर्ट...

मोबाइल के बाहर भी हैं वाट्सएप विश्वविद्यालय

अशोक शर्मा पिछले करीब दस वर्षों से भारत में वाट्सएप यूनिवर्सिटी के तो खूब चर्चे होते आये हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता था...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हिना खान की वेब सीरीज ‘नामाकूल’ का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन गई हैं। वह बिग...

राहुल-अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- विदाई झांकी की कर रहे तैयारी ..

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने साथ मिलकर एक जनसभा...

रोजाना घर में पोछा लगाने से पोछा पड़ गया है काला? तो इन ट्रिक्स को आज से अपना लें

गर्मी के मौसम में घर बहुत जल्दी गंदा होने लगता है. ऐसे में कई लोग घर में पोछा लगाते हैं, लेकिन रोजाना पोछा लगाने...

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर 31 मई तक आप भी दे सकते है अपनी राय

इस वेबसाइट पर दे अपनी राय  नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित करने पर अधिवक्ता व आमजन की राय के लिए हाईकोर्ट...

पेयजल के लिए खलंगा क्षेत्र के 2 हजार पेड़ चिन्हित, 524 करोड़ की बनेगी परियोजना 

पर्यावरण प्रेमी कर रहे विरोध, पेड़ों पर बांधा गया रक्षा सूत्र  देहरादून। खलंगा में सौंग परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के नाम पर...

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों ने बनाया रिकॉर्ड, बीते वर्ष की तुलना में 1.15 लाख अधिक पहुंची संख्या 

प्रदेश सरकार को उम्मीद, नया रिकॉर्ड बनाएगी यात्रा  देहरादून। चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है।...

बुजुर्गों की सेहत और चुनौतियां, पारिवारिक और सामाजिक उपेक्षा बढ़ रहा संकट

किरन सिंह अगर बुजुर्गों की आबादी का एक बड़ा हिस्सा किन्हीं वजहों से अपना इलाज नहीं करा पाता, तो यह समाज और व्यवस्था की एक...

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव से की भेंट

चारधाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का देश भर में प्रचार में सहायक बने पीआरएसआई यात्रा मार्ग पर पहली बार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में...

पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने मंगलवार को अस्सी घाट पर पूजा की. इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...