Home उत्तराखंड नहीं थम रहा डेंगू का कहर, इस जिले के अस्पतालों में लगातार...

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, इस जिले के अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या 

हरिद्वार। उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार की बात करें तो यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एलाइजा जांच में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नए मामले समेत जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 472 हो गया है। इनमें सर्वाधिक 139 मामले हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के हैं। हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों ने नगर निगम प्रशासन के डेंगू के खात्मे को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलकर रख दी है। वार्डों में कीटनाशक छिड़काव के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। डेंगू का डंक बेकाबू होता जा रहा है। लगातार डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं।

बीते साल के मुकाबले जिले में डेंगू के मरीज करीब दोगुने हो गए हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार महकमा डेंगू के खात्मे को धरातल पर कार्य करने के बजाए कागजी खानापूर्ति में जुटा है। चौंकाने वाली बात यह कि जिले में अब तक डेंगू के सर्वाधिक 139 मामले हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में आए हैं। जो नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोलने के लिए काफी है। हालांकि नगर निगम प्रशासन की ओर से जन जागरूकता के साथ-साथ लगातार कीटनाशकों का छिड़काव और फागिंग का दावा किया जा रहा है। इसके लिए पांच स्प्रे टैंकर, पांच फागिंग मशीन तथा 10 फोंटाना मशीनें लगाने की भी बात कही जा रही है। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि नगर निगम को छह जोन में बांटकर 101 फागिंग मशीन तथा दो-दो फोंटाना स्प्रे मशीन से भी प्रत्येक जोन में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। बताया कि अभियान और तेज किया जाएगा।

डेंगू ठहरे हुए साफ पानी में पनपता है। ऐसे में कूलर, गमले, पुराने टायर, कबाड़ आदि में पानी जमा न होने दें। समय-समय पानी को बदलते रहे। घर और इसके आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यदि कहीं जल निकासी संभव नहीं है तो वहां जला मोबिल, केरोसिन आदि डाल दें। फ्रिज के वेस्ट वाटर बॉक्स की भी समय-समय सफाई करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन का कपड़ा पहनें। बुखार की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें।

जिले में साल दर साल डेंगू के मामले

वर्ष – डेंगू के मामले

2018 – 266

2019 – 715

2020 – 069

2021 – 561

2022 – 285

2023 – 472

RELATED ARTICLES

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव से की भेंट

चारधाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का देश भर में प्रचार में सहायक बने पीआरएसआई यात्रा मार्ग पर पहली बार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में...

उत्तराखंड सरकार ने पिछले अनुभवों से भी नहीं लिया कोई सबक – राजीव महर्षि

कहा - वनाग्नि की तरह हालात बेकाबू होने का इंतजार कर रही राज्य सरकार देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने...

बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज

केदारनाथ। पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई- लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत महाराज ने आज पूर्वाह्न भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव से की भेंट

चारधाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का देश भर में प्रचार में सहायक बने पीआरएसआई यात्रा मार्ग पर पहली बार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में...

पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने मंगलवार को अस्सी घाट पर पूजा की. इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...

उत्तराखंड सरकार ने पिछले अनुभवों से भी नहीं लिया कोई सबक – राजीव महर्षि

कहा - वनाग्नि की तरह हालात बेकाबू होने का इंतजार कर रही राज्य सरकार देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने...

बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज

केदारनाथ। पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई- लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत महाराज ने आज पूर्वाह्न भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा...

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया. भाजपा के भीष्म पितामह माने...

सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

पूरा विश्व एक विश्वास की दृष्टि से भारत की ओर देखता है - सीएम धामी देहरादून,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा...

2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या

-यमुनोत्री और गंगोत्री में बढ़ा तीर्थयात्रियों का दबाव -गंगोत्री धाम में 2023 में 13670 तो 13 मई को रिकॉर्ड 18973 यात्री पहुंचे -यमुनोत्री में गेट और...

लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

बाजार में साधारण पीले केले के अलावा लाल रंग का केला भी मिलता है। लाल केले के छिलके का रंग गाढ़ा लाल और बैंगनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को है तैयार- मुख्यमंत्री धामी  बाबा काल भैरव का पूजा- अर्चना के बाद नामांकन के लिए...