Home क्राइम हरकी पैड़ी क्षेत्र से भीख मंगवाने के लिए किया तीन साल की...

हरकी पैड़ी क्षेत्र से भीख मंगवाने के लिए किया तीन साल की मासूम का अपहरण

हरकी पैड़ी में गंगा स्नान के लिए आया था परिवार

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र से तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शामली के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि बच्ची परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। मासूम को सकुशल पाकर माता-पिता के आंसू छलक गए। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

महेंद्र पुत्र यादराम निवासी मंडी निकट आलम सराय थाना देहात जिला संभल यूपी 30 मार्च को परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। नाईसोता घाट के पास से उनकी तीन वर्षीय पुत्री ज्योति गायब हो गई। तलाश करने पर कुछ पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए दिखा था। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर शामली की बस में आरोपी सवार होता दिखा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए बच्ची को ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के अनुसार दो टीमें गठित की गई। एक टीम मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व एक रुड़की की तरफ तलाश में जुटी थीं। खोजबीन करते हुए शुक्रवार की रात रुड़की तहसील गेट के पास से आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम हाथी करौंदा थाना बावरी जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से मासूम को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने कबूला अपराध
इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पूछताछ में कबूला है कि उसने बच्ची का अपहरण उससे भीख मंगवाने के लिए किया था। क्योंकि बच्चों को देखकर लोग आसानी से भीख दे देते है। मुकदमे में धारा 363 एक की बढ़ोतरी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

मुंहबोले मामा ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ कपड़े देख सहमी मां 

ऊधम सिंह नगर। जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट...

रिटायर्ड फौजी ने भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

गैरसैंण के मेहलचौरी में हुई वारदात से हड़कंप गैरसैंण। उत्तराखंड के चमोली में मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर...

चार साल की मासूम को अगवा कर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

दुष्कर्म की कोशिश विफल होने पर की मासूम की हत्या  मुरादनगर। नर्सरी की छात्रा को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

भाजपा में शामिल हुई अनुपमा फेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने विनोद तावड़े और...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून/हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....